फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिलाओं को रामलला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया

Tue, 09 Jan 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से वैक्सन काॅलोनी, माडल टाउन में घर-घर जाकर पीले अक्षत और राममंदिर चित्र देकर निमंत्रण दिया गया। साथ ही लोगों को गायत्री शक्तिपीठ में 21 व 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया। राजेंद्र सिंह ने बताया कि 21 जनवरी को सुबह 8 बजे से 9 बजे हवन किया जाएगा और अखंड रामायण पाठ की शुरुआत होगी जिसका समापन 22 जनवरी सुबह 9 बजे होगा। 9 से 11 बजे तक पंच कुंडीय हवन व भजन-कीर्तन किए जाएंगे। सुबह 11 बजे से अपराह्न 1 बजे अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का प्रसारण दिखाया जाएगा। इस दौरान नीता मित्तल, कमल सिंह, हेमा खंडेलवाल, ओमवीर चौहान, किरण बुद्धिराजा, किरण शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें