फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिलाओं को छोटे हुनर सीखकर बनना चाहिए आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गढ़ी घसीटा में साथी फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे मुफ्त सिलाई और ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले चुकी 200 से ज्यादा महिलाओं को प्रमाणपत्र और सिलाई, ब्यूटी पार्लर की किट वितरित की गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा है कि महिलाओं को छोटे हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए। मुसीबत की घड़ी में सीखा हुआ काम परिवार का सहारा बन सकता है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा जो उन्हें सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने में सहायक बनेगा। फाउंडेशन के चेयरमैन राजीव जैन ने कहा कि महिलाओं में इन केंद्रों के माध्यम से आत्मविश्वास पैदा किया जा रहा है ताकि वह किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहे। कहा कि प्रत्येक महिला 8 से 10 घंटे की ड्यूटी वाली नौकरी नहीं कर सकती। इसलिए उनके लिए पार्ट टाइम कार्य शुरू करने की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। फाउंडेशन की तरफ से चलाए जा रहे प्रशिक्षण केंद्रों में अब तक 800 से ज्यादा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सारिका कालरा, राजकुमार शर्मा, अशोक कुमार, नीरज सोनी, राजेंद्र शर्मा, हिमांशु, भगवानदास शर्मा, जयप्रकाश शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें