फोटो :: सोनीपत के आठ मरला के पास हुई वारदात की जानकारी देती पीड़ित आरती। संवाद
सोनीपत। धनतेरस की खरीदारी के दौरान शुक्रवार शाम आठ मरला चौक के पास झपटमारी की कोशिश से अफरा-तफरी मच गई। गांव अटेरना निवासी आरती अपनी जेठानी के साथ चांदी के लक्ष्मी-गणेश खरीद रही थीं, तभी पीछे से आए एक युवक ने उनका पर्स छीन लिया और भागने लगा।
महिलाओं के चोर-चोर चिल्लाने पर दुकानदारों और राहगीरों ने युवक को घेरकर पकड़ लिया और पर्स सुरक्षित वापस मिल गया। घबराई आरती मौके पर रोने लगीं।
थाना प्रभारी प्रविंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर कार्रवाई होगी।