फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मोबाइल फोन छीनने का विरोध करने पर महिला के कान की बाली खींच ले गया

Fri, 05 Jan 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव नाहरी में ननद के साथ खेत में जा रही एक महिला का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश बाइक सवार युवक ने की। विरोध करने पर आरोपी युवक महिला व उसकी ननद पर हमला करने के साथ ही महिला के कान से बाली छीनकर भागने लगा। ननद-भाभी के विरोध करने पर आरोपी बाइक छोड़कर भाग गया। कुंडली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव नाहरी निवासी कविता ने कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस को बताया कि वह वीरवार देर शाम अपनी ननद सोनिया के साथ पति को खाना देने के लिए खेत में जा रही थी। उनके खेत घर से कुछ ही दूरी पर है। जब वह खेत के रास्ते में पहुंची तो बाइक सवार युवक ने उनसे मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। उन्होंने आरोपी का विरोध किया तो उसने हमला कर दिया। आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर उनकी ननद सोनिया को धक्का देकर गिरा दिया। कविता का आरोप है कि युवक ने उनके कान से बाली छीन ली। बाली छीनकर जब आरोपी बाइक पर सवार होकर भागने लगा तो उनकी ननद सोनिया ने आरोपी को पकड़ लिया जिससे आरोपी की पहचान हो गई। आरोपी नाहरी गांव का ही रहने वाला था। आरोपी मौके पर बाइक छोड़कर भाग गया। महिला ने मामले की शिकायत डायल 112 पर दी। जिस पर कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें