फोटो :10: सोनीपत के गांव ककरोई के पास नहर में महिला का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस व फिंगर
सोनीपत। गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में महिला का शव मिला। शव की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली, मगर महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।
मंगलवार दोपहर को गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में महिला का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है। वह नीले रंग का सूट-सलवार पहने हुए है। पुलिस ने मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। मामले को लेकर थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि शव पानी में रहने के कारण क्षत-विक्षत हो गया है। पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों के साथ पानीपत व करनाल पुलिस को भी महिला का फोटो भेजा गया है। साथ ही उनके थाना क्षेत्र से लापता महिलाओं की जानकारी भी मांगी गई है।