फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वर्धमान सोसाइटी की लिफ्ट में फंसी रही महिला, हालत बिगड़ी

विज्ञापन
फोटो :68: सोनीपत की वर्धमान सोसायटी में लिफ्ट में फंसने के बाद नागरिक अस्पताल में लाई गई महिला।
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर 10 स्थित वर्धमान सोसाइटी के एक टावर की लिफ्ट अचानक बंद हो गई। लिफ्ट में महिला एक घंटे से अधिक देर तक फंसी रही। सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद लिफ्ट से महिला को बाहर निकाला गया। महिला की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में उपचार दिलवाया गया।
विज्ञापन

वर्धमान सोसाइटी में शनिवार देर शाम अचानक लिफ्ट खराब हो गई। सोसाइटी निवासी रमा रानी लिफ्ट के अंदर फंस गई। स्थानीय निवासियों ने कई बार लिफ्ट को खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट को तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया और तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उन्हें उपचार दिया गया। सदस्यों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें