फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: कार की टक्कर से महिला सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सड़क पार रही थी महिला, सामने खड़ा था पति

Mon, 16 Jan 2023 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मुरथल स्थित आरके कॉलोनी निवासी बिजेंद्र सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी अनीता सिंह करीब सात साल से ग्रुप-4 सिक्योरिटी कंपनी के तहत काम करती थी। वह फिलहाल कुमासपुर के पास स्थित बिग बास्केट फैक्टरी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थी।
विज्ञापन
थाना बहालगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर गांव कुमासपुर के पास स्थित ताऊ देवीलाल पार्क के सामने विपरीत दिशा से आ रही कार की टक्कर से महिला सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मुरथल स्थित आरके कॉलोनी निवासी बिजेंद्र सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी अनीता सिंह करीब सात साल से ग्रुप-4 सिक्योरिटी कंपनी के तहत काम करती थी। वह फिलहाल कुमासपुर के पास स्थित बिग बास्केट फैक्टरी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थी। रविवार सुबह घर से ड्यूटी के लिए गई थी। उनकी पत्नी ने उन्हें देर शाम छुट्टी के बाद उन्हें घर लेकर जाने के लिए फैक्टरी के बाहर बुलाया था। वह देर शाम बाइक लेकर ताऊ देवी लाल पार्क के सामने खड़े हो गए। जब उनकी पत्नी सड़क पार कर उनके पास आने लगी तो इसी दौरान सर्विस लेन पर पानीपत की तरफ से विपरीत दिशा से आ रहे कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। चालक ने कुछ दूर जाकर कार रोकी लेकिन फिर उसे देखकर अपनी कार लेकर भाग गया। बिजेंद्र राहगीरों की मदद से अपनी पत्नी को लेकर तुरंत सामान्य अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने देर रात बिजेंद्र के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें