गन्नौर। गांव शामड़ी से चुलकाना धाम पैदल यात्रा पर निकली महिला को आहुलाना व मनिक माजरी के बीच कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई। कार चालक मौके से भाग गया। गांव शामड़ी निवासी मीनाक्षी ने गन्नौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि 15 नवंबर को वह पैदल चुलकाना धाम जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई सफेद रंग की कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद उनके पति राजकुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। संवाद