फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संदिग्ध पदार्थ खाने से महिला की मौत

Wed, 28 Aug 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय के पास संदिग्ध पदार्थ खाने से महिला की मौत हो गई। महिला का शव सोमवार रात करीब 9 बजे हिंदू कन्या महाविद्यालय व रेलवे लाइन के पास मिला। जीआरपी ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनाें को सौंप दिया है। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जीआरपी को सोमवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि एक महिला का शव हिंदू कन्या महाविद्यालय व रेलवे लाइन के पास पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर महिला की पहचान आईटीआई चौक क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय राजबाला के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला गृहिणी थी और काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें