सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर शनि मंदिर के पास बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। जांच अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि महिला की पहचान ज्ञान नगर निवासी अनीता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रेलवे लाइन पार कर रही थी, तभी ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। वीरवार को जीआरपी पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची, लेकिन चिकित्सक ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर भेज दिया। अब शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर में करवाया जाएगा।