फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

Thu, 17 Oct 2024 06:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर हरसाना फाटक के पास बुधवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि महिला की पहचान राठधना निवासी अनीता (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अनीता गांव राठधना स्थित अपनी ससुराल से गन्नौर के गांव गढ़ी झंझारा में अपने मायके में जाने के लिए निकली थी। वह हरसाना फाटक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। हादसे में अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही महिला का बेटा साहिल परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शव का वीरवार को पोस्टमार्टम करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें