सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी जेठानी को पति से मोबाइल पर बात करने से रोकने पर पति व बेटे संग मिलकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उनकी जेठानी उनके पति से मोबाइल पर बातचीत करती है। उन्हें कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। अब विरोध करने पर उसने अपने पति व बेटे संग मिलकर उस पर हमला कर दिया।