फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला को पीटा

Mon, 05 Jun 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव न्यात में गाली गलौज का विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी। साथ ही महिला के पति तेजपाल के सिर पर हमला कर दिया। इस पर पीड़ित तेजपाल ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तेजपाल ने बताया कि 2 जून को घर के बाहर पड़ोसन काजल आकर गाली गलौज करने लगी। जब उनकी पत्नी सुनीता व बेटी अंजली ने गाली गलौज करने का विरोध किया तो आरोपी ने दोनों की पिटाई कर दी। उसके बाद काजल की मां कमलेश, ओमप्रकाश व उमेद आ गए और सभी ने घर में घुसकर सुनीता व अंजली की पिटाई की। जब उन्होंने डायल 112 पर फोन करने का प्रयास किया तो उमेद ने सिर में सरिया मारकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें