फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में घुसकर महिला पर हमला, शिशु को फर्श पर फेंका

Sat, 16 Mar 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बेगा रोड पर घर में घुसकर महिला की पिटाई करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने महिला के पेट व संवेदनशील अंग पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनके नवजात शिशु को भी फर्श पर फेंक दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना बड़ी में दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। 15 मार्च को वह घर पर थी। इस दौरान बेबी, उद्धल, मोहित व बीरमाला जान से मारने की नियत से उनके घर में घुस आए और उनकी पिटाई की। आरोप है कि हमलावरों ने उसके पेट व संवेदनशील अंग पर भी लात मारी जिससे उसे गंभीर चोट आई। हमलावरों ने उनके नवजात शिशु को भी उठा कर फर्श पर फेंक दिया, जिससे नवजात के सिर पर भी गंभीर चोट आई हैं। शोर सुन कर पड़ोसियों ने बीच बचाव किया और डायल 112 पर इसकी शिकायत दी। इसके बाद आरोपी उन्हें धमकी देकर वहां से चले गए। गन्नौर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें