सोनीपत। राई क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक संदीप पर पीछा करने और अश्लील शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक अक्सर उसका पीछा करता है और रास्ते में अशोभनीय टिप्पणियां करता है। महिला ने राई थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि जब आरोपी को ऐसा करने से मना किया तो युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।