फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला ने पति व सास पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

Mon, 14 Oct 2024 06:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

इसमें ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप लगाए गए हैं। महिला की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने महिला के पति व सास पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोहाना निवासी स्वीटी ने बताया कि उनकी शादी 10 फरवरी 2020 को झज्जर के गांव एमपी माजरा निवासी प्रवीन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि सास सुनेहरी देवी ने दहेज के लिए बेटे से कई बार पिटवाया। सास व पति ने उसे 14 जून 2020 को घर से निकाल दिया था। इसके बाद पंचायती समझौते के बाद 2 अक्तूबर 2020 को ससुराल के लोग वापस घर ले गए थे। कुछ दिन ठीक रखने के बाद वह दोबारा दहेज की मांग करने लगे। सास के मायके जाने पर 14 जुलाई को प्रवीन ने उसकी पिटाई की। 11 अगस्त को प्रवीन ने फिर उसकी पिटाई की और गला दबा दिया।
विज्ञापन

चिल्लाने पर प्रवीन ने कपड़े से मुंह दबा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंच गए और उसे छुड़ाते हुए परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर महिला को खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया है।
इसके बाद अब महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें