सोनीपत। शहर की सेक्टर-23 चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पड़ोसी युवक पर उसके साथ छेडख़ानी करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पहुंची पुलिस के साथ भी युवक ने हाथापाई की। उसके परिजनों ने भी पुलिस के काम में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने आरोपी के छेडख़ानी व धमकी देने के साथ ही पुलिस के काम में बाधा पहुंचाने का एक अन्य मुकदमा दर्ज किया है। उसके परिजनों पर भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-23 चौकी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले साहिल नाम के युवक ने उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की है। महिला ने विरोध करने पर आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते सेक्टर-23 चौकी पुलिस जब मौैके पर पहुंची तो आरोपी व उसके परिजनों ने पुलिस ने हाथापाई व अभद्रता कर दी। जिस पर जांच अधिकारी एएसआई मुकेश के बयान पर पुलिस ने साहिल व उसके परिजनों पर हाथापाई करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर छेडख़ानी करने का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी साहिल को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।