फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नंबरदार हत्याकांड में आरोपी महिला गिरफ्तार

Thu, 20 Jun 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नैना ततारपुर में नंबरदार सुभाष की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पिता-पुत्र और दो महिलाओं सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 2 जून को अजमेर ने पुलिस को बताया था कि गांव नैना ततारपुर में गली निर्माण को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में उनके भाई नंबरदार सुभाष की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसे छुड़ाने आए भतीजे गौरव भी घायल हुए थे। अजमेर के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने अब मामले में आरोपी शीला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें