नारनौल। पुलिस ने 5 माह पुराने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार की गई महिला को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश नितिन राज की अदालत ने जमानत दे दी है।
आरोपी के वकील हेमंत कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि आरोपी महिला की ओर से 15 सितंबर को कोर्ट में जमानत याचिका दी थी। जिसमें पुलिस ने अदालत में अपना जवाब दाखिल किया। आरोपी के वकील हेमंत कृष्ण भारद्वाज ने अपने तर्क देते हुए कहा कि आरोपी महिला का मुख्य एफआईआर में नाम नही है। पुलिस ने 5 माह बाद आरोपियों के डिस्क्लोजर बयान पर महिला को गलत गिरफ्तार किया है, वहीं आरोपी महिला से पुलिस को किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। संवाद