फोटो : सोनीपत के खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित कार्
खरखौदा। सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस इकाई की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता 82 वर्षीय दलपत सिंह और 86 वर्षीय महावीर सिंह ने वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान झेली त्रासदी, विस्थापन और कठिन परिस्थितियों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। डॉ. योगिता मलिक ने कहा कि युवा पीढ़ी को इतिहास से सीख लेकर राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार के नेतृत्व और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम यादव के निर्देशन में आयोजित किया गया।