फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाई की हत्या में गवाह को दी धमकी, गाड़ी पीछे दौड़ाई

Sat, 21 Oct 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव निजामपुर में हुई भाई की हत्या के मामले में गवाह ने गांव के युवक पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने गाड़ी उसके पीछे दौड़ाई तो उसने खल मिल में घुसकर जान मचाई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जहां उसे जमानत मिल गई है।
विज्ञापन


गांव निजामपुर निवासी प्रवीन ने पुलिस को बताया कि 30 जून, 2021 को उनके भाई की हत्या कर दी गई थी। वह उस मामले में गवाह हैं। वह 28 सितंबर को गवाही दे चुके हैं। उसके बाद से जगपाल उनसे रंजिश रखने लगा है। बार-बार उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 17 अक्तूबर को गाड़ी लेकर उनका पीछा किया गया। वह भागकर खेत के निकट पशु आहार मिल में चले गए। आरोपी वहां भी पहुंच गया था। मिल मालिक ने उन्हें बचाया, जिसकी सीसीटीवी फुटेज उनके पास है। पुलिस ने धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच अधिकारी जसमेर सिंह की टीम ने आरोपी जगपाल को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें