फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 40 हजार

Tue, 19 Mar 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ओल्ड रोहतक रोड स्थित एटीएम में रुपये निकालने आई महिला का डेबिट कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित को मामले का पता लगा तो डेबिट कार्ड को बंद कराया। पीड़िता की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव बैंयापुर निवासी सुदेश ने पुलिस को बताया कि उनका काठमंडी स्थित एसबीआई की शाखा में बैंक खाता है। वह 16 मार्च को ओल्ड रोहतक रोड पर स्थित एटीएम बूथ पर रुपये निकलवाने गई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें बातों में उलझाकर उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। एटीएम बदले जाने के बारे में पता चलने पर उसने शाखा में जाकर डेबिट कार्ड बंद कराया। हालांकि तब तक उनके खाते से 10-10 हजार रुपये कर 40 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। पीड़ित ने मामले में पुलिस को शिकायत देकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें