फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिना मैसेज या कॉल किए दो खातों से निकाले दो लाख रुपये

Thu, 11 Jan 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव कटवाल निवासी ग्रामीण के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ग्रामीण के दो बैंक खातों से एक-एक लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने इसी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। गांव कटवाल निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि उनका लाठ गांव में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में दो खाते हैं। साइबर ठगों ने उनके अलग-अलग दो खातों से 99 हजार 999 रुपये व 99 हजार 999 रुपये 22 दिसंबर को शाम 6 बजकर 22 मिनट पर निकाल लिए हैं। उनके पास न तो कोई मैसेज आया और न ही कॉल आई। ऐसे में पीड़ित ने बैंक सुरक्षा पर भी सवाल उठाया है और पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें