राई। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के क्लर्क के खाते से साइबर ठगों ने 69890 रुपये निकाल लिये। पीड़ित की शिकायत पर अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-23 निवासी अमितेश ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह मुरथल विवि में क्लर्क है। उनका खाता विवि के बैंक में है। उनके बैंक खाते से 1 जुलाई को 4990 रुपये व 2 जुलाई को 64900 रुपये निकाल लिए गए। वह तीन दिन बाद बैंक गया तो धोखाधड़ी का पता लगा। उन्होंने शक जताया कि 28 जून को उनकी दो मोबाइल नंबर पर बातचीत हुई थी। उन्होंने ही उनके खाते से रुपये निकाले हैं। उनके पास बिजली बिल अपडेट के लिए मैसेज आया था। उन्होंने कहा कि 28 जून को उस नंबर पर उनकी बात हुई तो उन्होंने कहा था कि आपका बिजली बिल अपडेट नहीं है। इसे लेकर उनकी बातचीत भी हुई थी। उन्होंने दोनों मोबाइल नंबर की डिटेल निकालकर जांच करने की मांग की है। पुलिस ने विवि कर्मी के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।