फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आरपीएफ की मदद से बिहार के कपड़ा व्यापारी के घर गूंजी किलकारी

Fri, 30 Aug 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत स्टेशन से गर्भवती महिला व परिवार को नागरिक अस्पताल ले जाते आरपीएफ कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की मदद से बिहार के कपड़ा व्यापारी के घर किलकारियां गूंजी हैं। बिहार के जिला बेगुसराय के गांव कुशमोहित निवासी विक्रम के परिवार में सोनीपत के नागरिक अस्पताल में बेटा पैदा होने से खुशी का माहौल है। आरपीएफ प्रभारी संगम ने स्टाफ के साथ उनके बेटे को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

एएसआई अगस्त सिंह ने बताया कि आरपीएफ थाना को सुबह 11:35 बजे टीटी से सूचना मिली कि पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12925 में एक परिवार दिल्ली से लुधियाना जा रहा है। परिवार में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो चुकी है। आनन-फानन में आपीएफ की टीम स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। टीम में हैड कांस्टेबल विंसल कुमार व योगिता आंतिल शामिल रहीं। उन्होंने परिवार को 11:50 बजे सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर तुरंत एंबुलेंस से जिला के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां गर्भवती महिला ने दोपहर को एक बेटे को जन्म दिया है। वहीं, विक्रम ने बताया कि वह परिवार के साथ लुधियाना अपनी बहन सपना के घर पत्नी नीता कुमारी की डिलीवरी करवाने जा रहे थे। दिल्ली से निकलने के बाद पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सोनीपत के नागरिक अस्पताल में उनकी पहली संतान के रूप में बेटे का जन्म हुआ है। मां-बेटा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें