गन्नौर। पांची जाटान गांव में तार चोरी होने पर जेई ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। जेई विकास ने बताया कि 13 नवंबर को ठेकेदार के कर्मचारी गांव पांची जाटान में एक उपभोक्ता का नया कनेक्शन करने पहुंचे तो व्यक्ति ने नहीं करने दिया। 17 नवंबर को कर्मचारी साइट पर पहुंचे तो तार चोरी मिला। शिकायत में बताया गया कि चोरी की वजह से निगम को लगभग 27 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद