सोनीपत। शीत लहर को देखते हुए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शीतकालीन अवकाश को दो दिन और बढ़ा दिया है। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जिले के सभी स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। 18 को रविवार होने का कारण स्कूल 19 जनवरी को खुलेंगे। हालांकि, अवकाश के दौरान सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड आदि के तय शेड्यूल के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल होेंगे। संवाद