फोटो 01- सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में द्रोणाचार्य अ
खरखौदा। दूसरी अखिल भारतीय व 12वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 पदक जीते थे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 16 से 18 नवंबर तक जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेरे कश्मीर इंडौर स्टेडियम में आयोजित की गई थी।द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, आठ रजत व नौ कांस्य पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। पदक विजेता खिलाड़ियों में दिव्यांक, यश, आर्यन, प्रतीक, हर्षित, दिवस व कुनाल राठी ने विभिन्न वर्गों में स्वर्ण पदक जीता था। समीक्ष, तन्मय, कार्तिक, शुभम, आदित्य व अनिकेत ने रजत पदक व आशीष और आदित्य ने कांस्य पदक जीता था। वहीं, 12वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में हर्षित, दिवस व राहुल ने स्वर्ण, आशीष, प्रतीक ने रजत व दिव्यांक, समीक्ष, कार्तिक, शुभम, आर्यन और लोकेश ने कांस्य पदक जीता था। विद्यालय में लौटने पर खिलाड़ियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। पदक विजेता खिलाड़ियों को संस्थापक सतप्रकाश नंबरदार, प्राचार्य दया दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया व प्रशिक्षक जगमेंद्र पांचाल ने बधाई दी।