फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं का विद्यालय में स्वागत

Thu, 12 Sep 2024 03:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05 - सोनीपत के पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स विद्यालय में प्राचार्य आशा गोयल व अन्य के साथ ज
विज्ञापन
सोनीपत। जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में लिटिल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने 165 स्वर्ण, 60 रजत व 19 कांस्य पदक जीते थे। अगस्त में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


प्राचार्य आशा गोयल ने बताया कि फुटबॉल में अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में 54 स्वर्ण, बैडमिंटन में 20 स्वर्ण पदक और 10 रजत पदक जीते थे। बॉक्सिंग में 15 स्वर्ण, सात रजत व 12 कांस्य पदक, टेनिस में पांच स्वर्ण, सात रजत, लॉन टेनिस में 10 स्वर्ण और 10 रजत पदक जीते थे। उन्होंने बताया कि जिम्नास्टिक में 19 स्वर्ण, 17 रजत, पांच कांस्य, स्केटिंग में पांच स्वर्ण, चार रजत व कांस्य पदक जीते थे। ताइक्वांडो में चार स्वर्ण, तीन रजत पदक, तैराकी में चार स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक जीता था। हॉकी में अंडर-14, 17 व 19 के बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 22 स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। उप प्रधानाचार्य गीता अरोड़ा, चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सचिव डॉ. विशाल गर्ग ने खिलाड़ियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें