फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन में अधूरे कार्य पूरा नहीं करने पर खोलेंगे नगर निगम के खिलाफ मोर्चा : सुरेंद्र पंवार

Wed, 26 Jun 2024 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि नगर निगम की अनदेखी के चलते शहर में अधिकतर विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं। चार साल में ड्रेन नंबर छह का निर्माण अधूरा पड़ा है। निकासी न होने के कारण दो दिन पहले हुई बारिश के दौरान पानी भर गया। मानसून में हालात और खराब होंगे और ड्रेन पर बसे लोग घरों में कैद हो जाएंगे। अगर 10 दिन में अधूरे कार्य को पूरा नहीं किया तो वह पार्षदाें और शहरवासियों के साथ नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र पंवार बुधवार को कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सीवर, पेयजल, सड़क, गली आदि की समस्याएं हैं। जब अधिकारियों को समस्याओं के बारे में बताया जाता है तो वह एक दूसरे पर काम डाल देते हैं। कई बड़े प्रोजेक्ट भी अधर में लटके हुए हैं, जबकि चार साल में हाउस की सिर्फ चार बैठक हुई हैं। बैठक की तिथि तय कर दी जाती है लेकिन मौके पर उसको रद्द कर दिया जाता है। नगर निगम बने 10 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने बजट नहीं दिया। 13 गांवों को टैक्स फ्री कहकर शामिल किया गया था, लेकिन अब उन गांव में भी गृहकर के नोटिस भेजे जा रहे हैं। सरकार सोनीपत के साथ भेदभाव कर रही है, इसका जवाब सोनीपत की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को देगी। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत, पार्षद बिजेंद्र मलिक, नीतू दहिया, सुरेंद्र नैय्यर, नवीन तंवर, सूर्या दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें