गन्नौर। फूड ग्रेन एसोसिएशन अनाज मंडी गन्नौर की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार की सुबह मंडी प्रधान सुरेश जैन की अध्यक्षता में मंडी में हुई। बैठक में व्यापारियों ने फैसला लिया कि वह गेहूं की नहीं करेंगे। एसोसिएशन ने सरकार से मांग करते हुए है कि मंडी में लेबर नहीं है, इसलिए उनको बाहर से लेबर लाने की अनुमति दी जाए। आढ़ती एसोसिएशन ने कहा कि मंडी में झराई, तराई, सिलाई व लोडिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने की कौशिश करेंगे, लेकिन इस दौरान किसी किसान, मजदूर या सरकारी अधिकारी को कोरोना हो जाता है तो उसके लिए आढ़ती की कोई जिम्मेदारी नही होगी। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि वह हर प्रकार की सुविधा देने का हरसंंभव प्रयास करेंगे, लेकिन जिम्मेदारी किसी प्रकार की उनकी नही होगी। उन्होंने कहा कि लाक डाउन खत्म होने के एक सप्ताह बाद गेहूं खरीद का काम शुरू किया जाए।