फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिटाई से रोकने पर पत्नी को छत से नीचे फेंका

Sat, 25 Feb 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। पिटाई करने से रोकने पर गांव नाथूपुर में पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसियों की मदद से उसे दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला के पैर में फ्रैक्चर होने के साथ हाथ में चोट आई है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नाथूपुर निवासी शोभा ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनकी शादी करीब 10 साल पहले विकास के साथ हुई थी। विकास शराब पीने का आदी है। वह अकसर उनके साथ झगड़ा करता है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने रोकने का प्रयास किया तो उसे छत से नीचे फेंक दिया। मामले की सूचना के बाद शनिवार को कुंडली थाना पुलिस महिला के घर पहुंची और उसका बयान दर्ज किया। पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें