फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रुपये नहीं देने पर सेवानिवृत्त सैनिक को पत्नी-बहू ने पीटा

Wed, 05 Jul 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। देवी नगर में एक महिला ने बहू के साथ मिलकर अपने सेवानिवृत्त सैनिक पति की डंडों से पिटाई कर दी। बहू उनसे रुपये मांग रही थी, लेकिन उन्होंने बीमारी के खर्च का हवाला देकर रुपये देने से मना कर दिया था। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवी नगर निवासी रामनिवास ने पुलिस को बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त है। लगभग चार माह पहले हादसे में उनका पैर टूट गया था और अब चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनके बड़े बेटे संदीप और बहू सोनिका में झगड़ा चल रहा है। सोनिका दिल्ली में अपने मायके में रहती है। उनकी पत्नी रोशनी ने दोनों बेटों को घर से निकाल दिया है। घर पर वह और उनकी पत्नी रहते हैं। बहू सोनिका और उनकी पत्नी में अच्छा तालमेल है। सोनिका ने दिल्ली से आकर उनसे रुपये की मांग की। उन्होंने बीमारी का हवाला देकर रुपये देने से मना कर दिया। इस पर रोशनी और सोनिका ने मिलकर डंडों से पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। पड़ोसियों ने उनके छोटे बेटे अनिल को बुलाया। वह उन्हें नागरिक अस्पताल गोहाना लेकर गया। उपचार के बाद वह रोहतक में अपने चाचा के लड़के के पास चला गया। रामनिवास की शिकायत पर उनकी पत्नी और बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें