फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्याऊ मनियारी पुल का चौड़ीकरण शुरू, अब फर्राटा भरेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर ड्रेन नंबर-8 स्थित प्याऊ मनियारी पुल पर अब सड़क की चौड़ाई कम होने से परेशान राहगीरों और वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने को दोनों तरफ पुल का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। दावा है कि तीन माह में दोनों तरफ पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद सड़क बना दी जाएगी। इस पर हाईवे पर वाहर फर्राटा भरते हुए निकल जाएंगे। साथ ही हादसे का डर भी नहीं रहेगा। वहीं वाहन चालकों को विपरीत दिशा से भी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


दिल्ली को हरियाणा के अलावा चंड़ीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू व कश्मीर को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-44 के 70 किलोमीटर लंबे हिस्से का शिलान्यास 5 नवंबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। प्रधानमंत्री ने शिलान्यास के दौरान कहा था कि इस हाईवे के महत्व को देखते हुए इसे कम समय में बनाने का प्रयास किया जाएगा। सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार यह हाईवे शुरुआत में छह लेन का तैयार करना था, लेकिन यहां पर भारी वाहनों की अधिकता को देखते हुए बाद में इसे आठ लेन में तब्दील कर दिया। इसके अलावा दोनों तरफ दो-दो लेन के सर्विस रोड भी तैयार करने हैं। उस समय इस पर करीब 2128.72 करोड़ की लागत आने का अनुमान लगाया गया था। मगर प्रोजेक्ट में देरी होने के कारण लागत और बढ़ गई। नेशनल हाईवे-44 पर रोजाना 80 हजार से अधिक वाहनों के गुजरने के कारण इसका महत्व बढ़ गया था। अब यह प्रोजेक्ट 98 फीसदी पूरा हो चुका है।

इसमें प्याऊ मनियारी ड्रेन नंबर-8 पर दोनों तरफ पुल का निर्माण किया जाना है, जिसका कार्य शुरू हो गया है। यह प्रोजेक्ट नेशनल हाईवे के निर्माण में ही शामिल था। हाईवे पर बना पुल काफी पुराना व संकरा है। नए पुल बनने के बाद पुराने पुलों का भी जीर्णोद्धार किया जा सकेगा। वर्तमान में नेशनल हाईवे की दिल्ली-पानीपत लेन के निकट ड्रेन में पुल बनाने का काम शुरू हो गया है, जिसके बाद यहां से भी वाहन चालक फर्राटा भरते हुए आसानी से निकल जाएंगे।
विज्ञापन


नांगल, अटेरना व मनौली की तरफ विपरीत दिशा में नहीं जाएंगे वाहन

नेशनल हाईवे पर पुल बनने के बाद गांव नांगल कलां, अटेरना व मनौली की तरफ वाहनों को विपरीत दिशा में नहीं जाना पड़ेगा। अभी इन गांवों के लोगों को घूमकर जाना पड़ता है। ऐसे में कई वाहन चालक प्याऊ मनियारी से विपरीत दिशा में निकलने का प्रयास करते है, जिससे हादसे का भय रहता है।

नेशनल हाईवे पर प्याऊ मनियारी के पास पुल बनने के बाद वाहन चालकों को काफी फायदा मिलेगा। यहां पुराने पुल पर हादसे का भय रहता है। उसकी चौड़ाई भी कम है। अब नया पुल बनने से वाहन फर्राटा भर सकेंगे। यह सभी के लिए फायदेमंद है।

संजय सिंह, स्थानीय निवासी

प्याऊ मनियारी के पास संकरा पुल था, जिससे परेशानी हो रही थी। अब केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में प्याऊ मनियारी के पास पुल का निर्माण शुरू हो गया है। जिसका सभी को फायदा मिलेगा। इससे विपरीत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी।

अरुण चौहान, स्थानीय निवासी

नेशनल हाईवे-44 के निर्माण में प्याऊ मनियारी में ड्रेन-8 के दोनों पुल भी शामिल हैं। उनका निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इनको तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य है। जिससे वाहन चालकों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन


गजेंद्र कुमार, डीजीएम, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें