फोटो: हिंदू कन्या महाविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवक दीया का स्वागत करती प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेवक दीया नॉर्थ जोन प्री-रिपब्लिक डे (प्री-आरडी) परेड कैंप में भाग लेकर कॉलेज लौटीं। इस उपलब्धि पर प्राचार्य विपाशा अग्रवाल ने दीया को बधाई दी। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम ने बताया कि दीया प्रत्येक जिम्मेदारी को पूरी लगन और उत्साह के साथ निभाती हैं। प्री-आरडी कैंप में भागीदारी उनकी निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा रंजन और डॉ. अंजू अहलावत, एनसीसी अधिकारी डॉ. नीतू, पूनम, बनीता और विजय भी मौजूद रहे।