फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जर्जर मकान तोड़ते वक्त भरभरा कर गिरी छत, दो मजदूर दबने से घायल

Sun, 28 May 2023 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33. छत के नीचे दबने से घायल हुए मजूदर को पीजीआई ले जाने के लिए एंबुलेंस में बैठाते स्वास्थ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गीता कॉलाेनी में जर्जर मकान का लेंटर भरभरा कर गिर गया, जिससे लेंटर ताेड़ रहे दो मजदूर नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों मजदूरों को पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया।
गीता काॅलोनी में शनिवार को बारिश बंद होने के बाद करीब 11.30 बजे दो मजदूरों को लेंटर तोड़ने के लिए छत पर चढ़ा दिया गया। इसी दौरान पौने 12 बजे जर्जर लेंटर भरभरा कर गिर गया। इसमें लेंटर तोड़ रहे उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर निवासी राकेश कुमार व बिजेंद्र सिंह मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेंटर गिरने की जोरदार आवाज होने और धूल का गुबार उठने से आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और राहगीरों की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला। ई-रिक्शा के माध्यम से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं मजूदरों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें