फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां ईर्ष्या होगी, वहां सुख का वास नहीं हो सकता : डॉ. मणिभद्र

Sun, 29 Sep 2024 06:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15- सोनीपत की गुड़ मंडी स्थित जैन स्थानक में चातुर्मास पर धर्म सभा के दौरान प्रवचन करते डॉ
विज्ञापन
सोनीपत। मानव मिलन के संस्थापक एवं नेपाल केसरी राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज ने कहा कि ईर्ष्या मनुष्य को नकारात्मकता व असंतोष की ओर ले जाती है। जहां ईर्ष्या होती है, वहां कभी सुख का वास नहीं हो सकता। डॉ. मणिभद्र महाराज गुड़ मंडी स्थित श्रीएसएस जैन सभा जैन स्थानक में चातुर्मास पर आयोजित धर्म सभा में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मानकों व अपेक्षाओं के कारण भी ईर्ष्या का जन्म होता है। सुख की प्राप्ति के लिए विचार बदलकर संतोषजनक व खुशहाल जीवन की ओर बढ़ सकते हैं। धर्म सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, भाजपा नेता राजीव जैन, संस्था के प्रधान सुरेश जैन, अनुराग जैन, वकील जैन, त्रिलोकचंद जैन, आनंद जैन व सुरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें