फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने पढ़ाई के लिए डांटा तो घर से निकला आठवीं का छात्र, राई में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से लापता हुआ आठवीं कक्षा का छात्र राई थाना क्षेत्र में मिला। परिजनों के पढ़ाई को लेकर डांटने पर वह घर से चला गया था। परिजनों ने उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ के परिवार ने शिकायत दी थी कि उनका 15 साल का बेटा शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ता है। वह वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे बिना कुछ कहे घर से निकल गया था। उन्होंने सोचा कहीं पर खेल रहा होगा। उसके काफी देर तक नहीं लौटने पर उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पर पता नहीं लग सका। उसके बाद पुलिस और रिश्तेदारों को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में वह अकेला जाता हुआ दिख रहा था।
रातभर छात्र के वापस नहीं आने पर परिवार के लोग परेशान हो उठे। वहीं शुक्रवार दोपहर को राई थाना पुलिस ने सूचना दी कि एक बच्चा वहां पर मिला है। दरअसल छात्र दिन में पार्क में बैठा रहा। शाम को वह पैदल बहालगढ़ होता हुआ राई में पहुंच गया। राई में रात में अकेले लड़के को देखकर एक व्यक्ति ने अपनी कार में बैठा लिया। उसको खाना खिलाकर पूछताछ की गई, लेकिन वह सटीक जानकारी नहीं दे सका। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग छात्र को घर ले आए। पुलिस ने अपहरण के मामले को बच्चा मिल जाने के बाद निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें