फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली-गलौज करने से रोका तो युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव छपरा में एक युवक ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि पहले तीन युवकों ने गाली-गलौज की और जब उसने उन्हें टोका तो उसके साथ मारपीट कर दी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव छपरा निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह 11 नवंबर को शाम करीब चार बजे दौड़ लगाकर घर की तरफ जा रहा था। जब वह पंचायती खेतों के पास पहुंचा तो वहां सीटू व उसके दो साथी खड़े मिले। उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं जान से मारने की भी धमकी दी। बाद में उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए, वहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें