राई। गांव पलड़ी खुर्द निवासी रोहित ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात को वह अपनी दुकान के सामने खड़े थे। इसी दौरान गांव का सन्नी आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध जताते हुए उसे गोली नहीं देने को कहा। इस पर आरोपी वहां से चला गया। वह कुछ देर बाद फिर से उनकी दुकान के बाहर आया। वह हाथ में पिस्तौल लिए था। उसने दुकान के बाहर आकर उन्हें डराने व दहशत फैलाने के लिए पिस्तौल से हवाई फायर कर दिया। साथ ही उन्हें मारने की धमकी देकर भाग गया। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। इस पर पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।