फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साथ घर ले जाने मना किया तो सीने में चाकू मारा

Sat, 27 Jul 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खानपुर कलां में उपचाराधीन जतिन। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गांव बनवासा में युवक को साथ घर जाने से मना करने पर किशोर के सीने में चाकू से वार करने का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। घायल का खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने किशोर के पिता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव बनवासा निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा जतिन (17) व वंश जामुन खाने के लिए गांव कोहला के खेतों की तरफ गए थे। इसी दौरान उनके गांव का सन्नी व गांव कोहला निवासी प्रिंस बाइक पर आ गए। प्रिंस ने जतिन से कहा कि सन्नी को अपने साथ गांव लेकर चले जाना। इस पर जतिन ने मना कर दिया। इसमें उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रिंस ने जेब से चाकू निकालकर जतिन के सीने में मार दिया। इसके बाद उनके बेटे को गांव कोहला में एक चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उपचार करने से मना कर दिया। उसके बाद खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही बेटे को धमकी दी कि सभी को बता देना कि पेड़ से गिरने के कारण वह सरिया लगने से घायल हुआ है। बेटा बेसुध हो गया था। अब होश आने पर उसने सच्चाई बताई तो पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें