फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फरमाणा केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू

Wed, 17 Apr 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा/गोहाना। सरकार के आदेश के बाद बुधवार को फरमाणा खरीद केंद्र पर गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई। पहले दिन भारतीय खाद्य निगम की ओर से 7000 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। वहीं भैंसवाल कलां में 15000 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। किसानों व आप कार्यकर्ताओं की मांग पर सरकार ने दोनों खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद शुरू करने के आदेश दिए थे। तीन दिन से बंद खरखौदा अनाज मंडी में गेहूं की खरीद बुधवार को शुरू हुई। अनाज मंडी में 89884 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। दूसरी तरफ किसानों के संघर्ष के बाद शुरू किए गए फरमाणा खरीद केंद्र में भी बुधवार को 7000 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इससे किसानों को राहत मिली है। इससे पहले सरकार ने फरमाणा व भैंसवाल कलां खरीद केंद्र को साइलो मोहाना से अटैच कर दिया था जिससे दोनों केंद्रों पर आने वाले किसानों को सीधे मोहाना जाने के निर्देश दिए थे। सरकार के इस आदेश के चलते किसानों में रोँष था। फरमाणा खरीद केंद्र पर बरदाना उपलब्ध न कराने पर गेहूं की खरीद नहीं की जा रही थी। सरकार के खरीद के आदेश जारी आने के बाद फरमाणा में खरीद शुरू कर दी गई। गोहाना मार्केट कमेटी की तरफ से भैंसवाल कलां खरीद केंद्र में बिजली व सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई गई है। सचिव जितेंद्र कुमार का कहना है कि किसानों की सुविधा के लिए भैंसवाल कलां खरीद केंद्र को शुरू कर दिया गया है। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें