सोनीपत। गांव ढुराना में रात को एक किसान के खेत में तूड़ा बनाने को छोड़ी गई गेहूं की फांस आग लगने के कारण जलकर राख हो गई। किसान ने अपने भाई पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव ढुराना के रहने वाले किसान रामेहर ने बताया कि उसने अपने खेत में गेहूं की फसल को कंबाइन से कटवाया था। उसके बाद खेत में बचे फांस को रेपर मशीन से तूड़ा बनवाने के लिए एकत्रित कर रखा है। उसने बताया कि रात को उसके गेहूं के फांस आग लगने से जलकर राख हो गए। किसान ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने ही उसके गेहूं के फांस में आग लगाई है। जिससे उसे नुकसान हुआ है। पुलिस ने रामेहर के बयान पर उसके भाई के खिलाफ नुकसान पहुंचाने के साथ ही रात को घर से बाहर निकलकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।