सोनीपत। जिलास्तरीय टेनिस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का मंगलवार को जाहरी चौक स्थित ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में टेनिस खिलाड़ी सरीना गहलोत व आदित्य मलिक का शानदार प्रदर्शन की बदौलत राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन किया गया है।
प्रतियोगिता में टेनिस खिलाड़ी सरीना गहलोत ने अंडर-14 आयु वर्ग की एकल स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया था। वहीं, लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग में आदित्य मलिक, यश व अभिषेक की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। प्रतियोगिता में सरीना गहलोत व आदित्य मलिक अब राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्कूली स्केटिंग चैंपियनशिप के अंडर-19 आयु वर्ग में वंश ने तीसरा स्थान हासिल किया था। मंगलवार को स्कूल में वापस लौटने पर सभी खिलाड़ियों का निदेशक अंकित जैन व प्राचार्य गीता चोपड़ा ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के दौरान समन्वयक नीरजा, महक, गीता राणा, नमिता, रेखा जैन, मधु, मीनाक्षी, मोनिका, बीना, कुसुम, ज्योति, सपना, श्वेता शर्मा, संजीत, ज्योति, प्रशिक्षक दीपांशु व विनोद मौजूद रहे।