फोटो 10- सोनीपत के पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य आशा गोयल
सोनीपत। राष्ट्रीय स्कूली बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे अदविका का लिटिल एंजल्स विद्यालय व नैतिक का हिंदू विद्यापीठ में स्वागत किया गया। अदविका ने लड़कियाें के वर्ग में रजत पदक जीता था। वहीं, नैतिक ने लड़कों के वर्ग में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता था।राष्ट्रीय स्कूली बास्केटबॉल प्रतियोगिता 18 से 22 नवंबर तक राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई थी। लिटिल एंजल्स विद्यालय की प्राचार्य आशा गोयल ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग में लड़कियों की टीम में अदविका ने प्रदेश की टीम ने रजत पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। प्रदेश की टीम ने सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की टीम को 45-50 स्कोर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने प्रदेश को 62-48 के स्कोर से हराया था। पदक विजेता अदविका को विद्यालय के अध्यक्ष तरसेम कुमार गर्ग, सचिव डॉ. विशाल गर्ग व उप प्रधानाचार्य गीता अरोड़ा ने बधाई दी। वहीं हिंदू विद्यापीठ की प्राचार्य अनीता गौतम ने बताया कि बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से लड़के व लड़कियाें की करीब 32 टीमों ने प्रतिभागिता की थी। इसमें लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग में प्रदेश की टीम की तरफ से खेलते हुए नैतिक ने शानदार खेल प्रदर्शन किया था। प्रदेश की टीम को रजत पदक दिलाने में नैतिक ने अहम भूमिका निभाई। नैतिक के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के अवार्ड से सम्मानित किया गया।