फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोवा से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत

Sat, 04 May 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। अखिल भारतीय मल्टी स्पोर्ट्स प्रतियोगिता की स्केटिंग स्पर्धा में पदक जीतकर लौटे साउथ प्वाइंट स्केटिंग अकादमी के तीन खिलाड़ियों का अकादमी में स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता एशियाटिक रोलर स्पोर्ट्स विशेषज्ञ संघ की तरफ से गोवा की राजधानी पणजी में 27 से 29 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन



साउथ प्वाइंट समूह के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री व मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा ने पदक विजेताओं का स्वागत किया गया। चेयरमैन ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 12 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें साउथ प्वाइंट स्केटिंग अकादमी के शुभम पाराशर ने अंडर 16 आयु वर्ग में भाग लेते हुए कांस्य पदक जीता। हर्ष ने अंडर 14 आयु वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रोलर बास्केटबॉल स्केटिंग में मयंक ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि तीनों खिलाड़ियों का चयन थाईलैंड में आयोजित प्रतियोगिता के लिए किया गया है। संस्थान के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री व कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा ने भी विजेताओं को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें