फोटो 01- सोनीपत के पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स विद्यालय की मुक्केबाज रोहतक में आयोजित राज्य स्त
सोनीपत। राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता की बॉक्सिंग स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन कर तीन पदक जीतकर लौटे मुक्केबाजों का पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। बॉक्सिंग स्पर्धा 1 से 3 सितंबर तक रोहतक में आयोजित की गई।
प्रशिक्षक रोहतास कुमार ने बताया कि 48 किलो भार वर्ग में मुस्कान ने पहले मुकाबले में फरीदाबाद की ज्योति को 5-0 से हराया। मुस्कान ने दूसरे मुकाबले में गुरुग्राम की रिंकी को 5-0 से व तीसरे मुकाबले में कुरुक्षेत्र की स्नेहा को 5-0 से हराकर रजत पदक जीता। सुनैना ने 60 किलो भार वर्ग में गुरुग्राम की वंशिका को 5-0 से हराकर रजत पदक जीता। उन्होंने बताया कि सुभिका ने 81 किलो से अधिक भार वर्ग में अंबाला की साक्षी को हराकर कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सचिव डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्य आशा गोयल ने पदक विजेताओं को बधाई दी।