फोटो 07- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में स्टाफ सदस्यों के साथ एमडीयू की मेरिट सूची में स्
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक की ओर से घोषित संस्कृत स्नातकोत्तर के परीक्षा परिणाम में विवि की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली तीन छात्राओं का हिंदू कन्या महाविद्यालय में स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल व संस्कृत विभागाध्यक्ष पूनम सिहाग ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। संस्कृत विभागाध्यक्ष पूनम सिहाग ने बताया कि विवि की टाॅप-10 सूची में महाविद्यालय के संस्कृत विभाग की अन्नु ने चौथा स्थान, विनीता ने आठवां व सोनिया ने 10वां स्थान प्राप्त किया। सहायक प्राध्यापक डॉ. रेनू व अन्नु ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।