फोटो : मदवि रोहतक में आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में जीत के बाद ट्रॉफी हास
- फोटो : rajori news
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में 29 जनवरी को अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें छोटूराम आर्य महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। उन्होंने शारीरिक शिक्षा विभाग के कोच डॉ. विकास व प्रदीप पाराशर के मार्गदर्शन में हिस्सा लिया था। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कारों से नवाजा। टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। प्राचार्य डॉ. जेएस फोर ने सभी खिलाड़ियों का कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया।