सोनीपत के टीका राम गर्ल्स कॉलेज में इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता से लौटी छात्राएं कॉलेज प्रब
सोनीपत। टीका राम गर्ल्स कॉलेज ने बीते दिनों हुई डीजीएचई की इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। कॉलेज प्राचार्य गीता ने खिलाड़ियों के कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया। शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यापिका सुमन मान ने बताया कि यह प्रतियोगिता 8 से 10 फरवरी तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित की गई थी। इसमें कॉलेज की नैनसी व सुनैना मलिक ने क्वार्टर में अंबाला को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को 2-0 से हराकर फाइनल में नीलम यूनिवर्सिटी के साथ 2-1 के स्कोर में दूसरा स्थान हासिल किया। 15000 रुपये का कैश प्राइज जीता। टीकाराम शिक्षा समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने भी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।